मुंबईः शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं, इसके पीछे उनकी कड़ी
मेहनत और काम के प्रति ईमानदारी है। फिल्म इंडस्ट्री में कई लोग शाहरुख को
अपना आदर्श मानते हैं। उनके फैन्स दुनियाभर में मौजूद है, लेकिन शाहरुख के
परिवार के बारे में हर कोई विस्तार से नहीं जानता होगा। बॉलीवुड किंग
शाहरुख की पत्नी गौरी, बेटी सुहाना, बेटे आर्यन और अबराम को हर कोई जानता
है। शाहरुख के माता-पिता अब नहीं है। उनकी बड़ी बहन शहनाज हैं।
इन सब के साथ भी शाहरुख और गौरी के परिवार में कई सदस्य ऐसे हैं,
जिन्हें आप शायद ही जानते होंगे। शाहरुख की ससुराल यानी गौरी का मायका
दिल्ली में है। शाहरुख जब भी दिल्ली जाते हैं तो अपने ससुराल वालों से जरूर
मिलते हैं, इतना ही नहीं वो जरुरत के वक्त में इस सभी की मदद भी करते हैं।
आप शायद जानते नहीं होंगे, लेकिन गौरी के परिवार के सदस्यों में से एक
बॉलीवुड की यंग एक्ट्रेस भी है।
No comments:
Post a Comment