Thursday 20 March 2014

Sonam Kapoor Approves Alia Bhatt As Arjun Kapoor's Girlfriend

मुंबई। करीना कपूर खान ने करन जौहर के चैट शो पर चचेरे भाई रणबीर की मौजूदगी में कैटरीना कैफ को अपनी भाभी स्वीकार कर लिया था। एक ऐसा ही दूसरा मामला इन दिनों सामने आ रहा है। ये मामला जुड़ा है अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट से, जिनके लिंकअप के चर्चे इंडस्ट्री में इन दिनों हो रहे हैं। इन दोनों के रिश्ते को अर्जुन की चचेरी बहन सोनम कपूर ने कथित तौर पर मंजूरी दे दी है।
 इंटीमेट सीन्स ले आए अर्जुन-आलिया को करीब, सोनम को भी मंजूर है जोड़ी!
दरअसल, ‘2 स्टेट्स’ में आलिया के साथ अंतरंग दृश्य देने के साथ निजी जिंदगी में भी अर्जुन उनके काफी करीब आ गए हैं। ये दोनों खुद इसे स्वीकार करने से बचते हैं, लेकिन मौके-बेमौके दोनों की नजदीकियां दिख रही हैं। एक हालिया अवॉर्ड शो में आलिया ने अर्जुन को उसी तरह झिड़की दी थी, जैसे आमतौर पर लड़कियां ब्वॉयफ्रेंड को देती हैं। अर्जुन से पूछा गया, तो वे शर्माए और चुप्पी साध गए।
आगे तस्वीरों में देखिए, अर्जुन-आलिया की आनेवाली फिल्म '2 स्टेट्स' में उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री की झलक।
 

No comments:

Post a Comment